Uncategorized

दो लाख से अधिक फँसे हुए भारतीयों को देश मैं वापस लाने का कार्य कर चुकी है डॉ. आरती कृष्णा* 

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की इंचार्ज,कर्नाटक सरकार के एनआरआई फोरम की उपाध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी की विदेश मामलों की सचिव डॉ. आरती कृष्णा

दो लाख से अधिक फँसे हुए भारतीयों को देश मैं वापस लाने का कार्य कर चुकी है डॉ. आरती कृष्णा*

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की इंचार्ज,कर्नाटक सरकार के एनआरआई फोरम की उपाध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी की विदेश मामलों की सचिव डॉ. आरती कृष्णा का 11 नवंबर 2024 सोमवार दुबई यूएई में आगमन हुआ। भारतीय सांस्कृतिक केंद्र दुबई की समीक्षा और ब्रांड-लोगो का विमोचन उनके द्वारा किया गया। स्वागत समारोह मैं भोपाल के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तलहा आरिफ़ सक्रिय रहे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ ओवरसीज़ कांग्रेसी नजम तोहिद ने की, तेलंगाना प्रदेश के वरिष्ठ समाज सेवक एस वी रैड्डी, कर्नाटक से शिवा, उत्तर प्रदेश से आदिल अख़्तर, केरल के युवा नेता शिहाब एवं आंध्र प्रदेश के ओवरसीज़ कांग्रेस के प्रभारी सादथ सौदागर एवम् वरिष्ट अप्रवासी जाफ़र भाई की मुख्य भूमिका रही।डॉ. आरती कृष्णा ने अप्रवासी भारतीयों के प्रति किये गए कार्यों में अपना अंतरराष्ट्रीय अनुभव साँझा किया, अभी तक वह दो लाख लोगो से अधिक विश्व भर में फँसे हुए भारतीयों को देश मैं वापस लाने का कार्य कर चुकी है, यूक्रेन युध, यमन युध, कोरोना काल मैं वन्देभारत जैसी सेवाओ के माध्यम से अनेक लोगो की मदद की। कार्यक्रम के अध्यक्ष नजम जी ने इंडियन कल्चरल सेंट्रल का संक्षेप में परिचय करवाया और सभी इंडियन डायासपोरा के लोगो से सहयोग का अहवान किया। अंत में मध्य प्रदेश से तलहा आरिफ़ ने डॉ. आरती कृष्णा का आभार व्यक्त किया, उनके अनुभवी नेतृत्व क्षमता और विदेश नीति के गहन ज्ञान का हमें लाभ मिलेगा इसकी उम्मीद जतायी, डॉ. आरती का आगमन सभी इंडियंस के लिए सौभाग्य की बात है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं मैं उत्साह व जोश का संचार है।

 

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!