संगठन महापर्व पर लहार मंडल पर कार्यशाला सम्पन्न*
नगर के सरयू गार्डन में मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री ने करवाई कार्यशाला सम्पन्न*

*संगठन महापर्व पर लहार मंडल पर कार्यशाला सम्पन्न*
*
आजसंगठन महापर्व के अवसर पर प्रदेश जिले के बाद मंडल की कार्यशाला लहार मंडल में नगर के सरयू गार्डन में सम्पन्न हुई जिसमें मण्डल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री जी ने सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर कार्यशाला को सम्पन्न कराया जिसमें बतौर मुख्यातिथि डॉ विनोद तिवारी,केदार सिंह जी,श्री मति नीलम शर्मा,अरफाज खान, चंद्रशेखर उपाध्याय,संजीव चौधरी पत्रकार,विनय झा एडवोकेट,संजीव नायक एवं रणवीर जी राठौर प्रमुख रूप से मनचासीन रहे सभी ने मुखर्जी जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर टीका किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की पट्टिका पहनाकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान किया गया इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री जी ने संगठन महापर्व पर होने वाले संगठन चुनाव की रूप रेखा समझाई और बूथ की बैठक आयोजित कर बूथ सूची बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ डॉ विनोद तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद के रूप में आभार प्रकट किया इस मौके पर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मोजूद रहे एवं कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र बघेल जी ने किया ।